बाराबंकी

मानसी और उसके माता पिता के साथ पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,बाल वैज्ञानिक का सम्मान,पढ़ाई में मदद का किया वादा

Shiv Kumar Mishra
7 Jan 2020 7:15 AM GMT
मानसी और उसके माता पिता के साथ पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,बाल वैज्ञानिक का सम्मान,पढ़ाई में मदद का किया वादा
x
सरकारी स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा मानसी ने पहले बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में टॉप किया फिर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया।

बाराबंकी। सरकारी स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा मानसी ने पहले बाल विज्ञान कांग्रेस की प्रदेश स्तर प्रतियोगिता में टॉप किया फिर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया। पांच दिन पहले मिली इस सफलता पर मानसी के घर जाकर सोमवार को पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने बाल प्रतिभा का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पीटी उषा और कल्पना चावला का जिक्र किया। मानसी को साइकिल अंगवस्त्र देकर ये भी वादा किया उसकी आगे की पढ़ाई में पार्टी और वो स्वयं व्यक्तिगत जो सहयोग होगा, करेंगे।

मसौली ब्लाक के बड़ागांव निवासी स्वामीदयाल के घर पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप पहुंचे। स्वामी दयाल की बेटी मानसी कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागाँव की छात्रा है। उसने हर्बल औषधियों का संक्रामक रोगों की रोकथाम में प्रयोग विषय मे तिरुवनन्तपुरम केरल में 27 से 31 दिसम्बर के बीच हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Tags
Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story