बाराबंकी

यूपी उपचुनाव परिणाम: सपा ने जैदपुर सीट पर दर्ज की जीत, बीजेपी व बसपा को छोड़ा पीछे

Special Coverage News
24 Oct 2019 3:24 PM GMT
यूपी उपचुनाव परिणाम: सपा ने जैदपुर सीट पर दर्ज की जीत, बीजेपी व बसपा को छोड़ा पीछे
x
पुनिया के चेहरे का प्रभाव दिखा, बसपा को मिले 8 फीसदी वोट।

बाराबंकी- सपा ने उपचुनाव में विजय पताका फहरा दिया है। इस चुनाव परिणाम ने ये भी इशारा कर दिया कि सपा की जड़ो में अभी जान बाकी है। आत्ममुग्ध जिले के भाजपा नेता भी इस परिणाम से अवाक हैं।

इस उपचुनाव में यहां कुल 3,79,754 मतदाताओं में 221586 वोटों की गिनती हुई। इसमे सपा को 35.33% भाजपा को 33.33% कांग्रेस को 20 % और बसपा को सिर्फ 8 प्रतिशत वोट मिले। हम हर पांच राउंड में दलों की हालात पर नजर डालें तो पता चलता है कि पहले राउंड के आकड़ो ने इशारा कर दिया था कि अंजाम इससे मिलता जुलता होगा।

दरअसल पहले राउंड में सपा को 4296 भाजपा को 2337 कांग्रेस को 2042 और बसपा को 1029 वोट मिले। यही वरीयता क्रम कुछ चक्र छोड़कर आखिरी 23वें राउंड तक बरकरार रहा यानी सपा आगे भाजपा दूसरे नम्बर पर कांग्रेस तीसरे और बसपा चौथे नम्बर पर ही रही। कोई दल अपने आकड़ो की वजह आगे पीछे नही हुआ। 5 वें राउंड में सपा 18351 भाजपा 11482 कांग्रेस 11586 पर रही। 10 वें राउंड में सपा 36411 भाजपा 28991 कांग्रेस 23102 पर रही। 15 वें राउंड में सपा 54197 भाजपा 45893 कांग्रेस 31091 पर रही। 20 वें राउंड में सपा 74360 भाजपा 64283 कांग्रेस ने 38323 वोट बटोरे। इसके बाद आखिरी 23 वें राउंड में सपा को 78172 भाजपा को 74007 कांग्रेस को 43983 वोट मिले।

बसपा को 18202 वोट मिले

फिलहाल सपा ने इस उपचुनाव को साढ़े चार हजार जैसे रोमांचक अंतर से जीत लिया। ये आंकड़े ही शायद ये बताने के लिए काफी है पार्टी में प्राण फूंकने वाला मंत्र अपना असर आखिर दिख ही गया।

सपा ने ही 2012 में खोला था खाता

जैदपुर इलाका मसौली और सिध्धौर विधानसभा में पहले विभाजित था। परिसीमन के बाद 2012 में जैदपुर विधानसभा का जन्म हुआ। यहां 2012 के चुनाव में सपा के दावेदार रामगोपाल रावत को विधायक चुना गया। 2017 में सपा कांग्रेस ने गठबंधन कर कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को मैदान में उतारा। तनुज पुनिया को भाजपा की लहर ने शिकस्त दी और भाजपा के प्रत्याशी उपेन्द्र रावत विधायक चुन लिये गए।

वही लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उपेन्द्र रावत पर फिर मेहरबानी दिखाई और वो सांसद का चुनाव भी जीत गए। उनकी जीत के बाद जैदपुर विधानसभा की सीट रिक्त हो गई। आज फिर से ये विधानसभा परिसीमन के बाद जिस दल के पास थी उसी दल की हो गई। जिले की विधानसभा जैदपुर में इस उपचुनाव की जीत के बाद समाजवादी पार्टी के पास दो विधायक हो गए हैं । एक सदर और दूसरी जैदपुर दोनो पड़ोसी।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story