बाराबंकी में महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया

बाराबंकी
सीएचसी सूरतगंज में एक महिला ने 5 बच्चों को जन्म दिया है। नार्मल डिलीवरी के दौरान तीन लड़की और दो लड़के का जन्म हुआ है। जच्चा व बच्चा स्वस्थ है। जानकारी के मुताबिक कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनीता मंगलवार को सीएससी में भर्ती हुई थी। बुधवार की सुबह उसने 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला का यह दूसरा प्रसव है। इससे पहले उसका एक पुत्र भी है।
चर्चा का विषय बनी घटना
प्रसव के बाद महिला ने बताया कि अल्ट्रा साउंड में डाक्टर साहब ने कहा था 3 बच्चे है दो और कैसे बढ गई भगवान जाने। इस खबर के बाद पूरी इलाके में खूब चर्चा हो रही हर तरफ इस खबर की तस्दीक के लिए फोन लगाए जा रहे है।
Next Story