बरेली

बरेली में बड़ा हादसा, मकान की छत भरभरा कर गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका

Special Coverage News
5 Sep 2019 11:34 AM GMT
बरेली में बड़ा हादसा, मकान की छत भरभरा कर गिरी, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
x

बरेली : यूपी के जनपद बरेली में एक निर्माणाधीन मकान की चाट अचानक भरभरा कर गिर गयी, जिसमें कई मजदुर दब गए। जानकारी के मुताबिक मकान में लिंटर का काम चल रहा था, इसी दौरान मकान की छत गिर गयी, जिसमें मकान का निर्माण कार्य कर रहे 28 मजदुर दब गए। सुचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक कर्मचारी राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बरेली के नवाबगंज के क्योलड़िया स्थित लियाकत अली के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान अचानक लिंटर गिर जाने के कारण काम में लगे 28 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से 5 मजदूरों को बाहर निकाला। मलबे से बाहर निकाले गए मजदूरों को इलाज के लिए सीएससी अस्पताल भेजा गया है। उनके अलावा कई और मजदूर भी दबे हुए हैं, जिन्हें लिंटर काट कर निकालने के लिए प्रशासन और ग्रामीण जुटे हुए हैं।


Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story