बरेली

उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई ने खुद को गोली से उड़ाया

Special Coverage News
20 April 2019 1:02 PM GMT
उत्तर प्रदेश के बरेली में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई ने खुद को गोली से उड़ाया
x

बरेली। पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह कन्नौजिया के भाई ने खुद को गोली से उड़ा लिया। उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मार ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। खबर लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी।


घटना आज सुबह 10 बजे की है। पीलीभीत रोड की पवन विहार कालोनी में पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह कन्नौजिया अपने परिवार के साथ रहते हैं। आज सुबह उनके भाई धनेंद्र सिंह कन्नौजिया उर्फ पप्पू ने खुद को कमरे में बंद करके लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़कर घरवाले अंदर घुसे तो कमरे में पप्पू की खून से लथपथ लाश पड़ी थी।


सूचना पर सीओ के नेतृत्व में बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पप्पू दवा कारोबारी थे। सुसाइड की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि पप्पू को प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में काफी नुकसान हो गया था, जबकि कुछ लोग उनकी आत्महत्या को घरेलू कलह से भी जोड़कर देख रहे थे। मृतक की पत्नी किरन कन्नौजिया रो-रोकर बेसुध हो गईं। वह एक बेटी और एक बेटे के पिता थे।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story