
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बरेली
- /
- बरेली में रिश्तों को...
बरेली
बरेली में रिश्तों को किया शर्मशार, मामा ने भांजी से किया रेप
Shiv Kumar Mishra
19 Sept 2020 8:17 PM IST

x
बरेली: रिश्तो को कलंकित कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात बरेली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहॉ 14 वर्षीय छात्रा को मामा ने अपनी हवस का शिकार बनाया बनाया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस की कस्टडी में खड़ा यह वह शख्स है जिसने अपनी भांजी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। दरअसल पूरा मामला बरेली के थाना प्रेम नगर क्षेत्र का है जहां सगे मामा ने अपनी भांजी को हवस का शिकार बनाया है।
घटना की जानकारी जब छात्रा ने अपने परिजनों को बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया । वही आरोपी मामा का कहना है उसे फंसाया जा रहा है।
Next Story