
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बरेली
- /
- कैबिनेट मंत्री धर्मपाल...
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रमुख सचिव पशुधन विभाग रजनीश दुबे का काफिला बरेली में ग्रामीणों ने रोका

उत्तर प्रदेश से अब एक बड़ी खबर आ रही है जहां बरेली जिले में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रमुख सचिव पशुधन विभाग रजनीश दुबे को का काफिला ग्रामीणों ने रोक लिया। मंत्री का काफिला रोके जाने से जिला के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रमुख सचिव पशुधन विभाग रजनीश दुबे आज बरेली के आंवला में पशु पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन करने जा रहे थे। जहां कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रमुख सचिव पशुधन विभाग रजनीश दुबे को का काफिला ग्रामीणों ने रोक लिया।
आंवला तहसील के गुरगांवा में पशु पॉली क्लीनिक का भूमि पूजन करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मंत्री और प्रमुख सचिव का काफिला करीब 40 मिनट तक ग्रामीणों ने रोके रखा।
अब जनता की नाराजगी सड़कों पर दिखती नजर आएगी। यह काम सरकार को बताना होगा जनता नाराज क्यों है। जनता ने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और प्रमुख सचिव पशुधन विभाग रजनीश दुबे के सामने आवारा पशुओं की भीड़ का मामला भी रखा।