उत्तर प्रदेश

भागवत बोले- मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है, विहिप का एलान जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

Sujeet Kumar Gupta
5 Jun 2019 7:38 AM GMT
भागवत बोले- मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है, विहिप का एलान जल्द शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण
x
विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन राम मंदिर निर्माण पर 'अनिश्चितकाल तक' इंतजार नहीं करेगा।

उत्तर प्रदेश। हमेशा कि तरह भाजपा कि सरकार आने में राम मंदिर का मुद्दा जोर पकड़ने लगता है। साधु संत समाज के अन्य लोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आगे आने लगते है। लेकिन राम मंदिर का मुद्दा अभी कोर्ट ने फंसा है। हालांकि अभियान में सबसे आगे रहे विश्व हिंदू परिषद ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए इस महीने के आखिर में अपने शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई है। विहिप का दावा कर रहा है कि राम मंदिर पर डेढ़ साल में काम शुरू हो जाएगा। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन राम मंदिर निर्माण पर 'अनिश्चितकाल तक' इंतजार नहीं करेगा और संगठन ने राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले महीने के भीतर ही नरेंद्र मोदी सरकार को उनके वादे के बारे में 'याद दिलाने' का फैसला किया है।

उन्होंने बताया, ?एक बात स्पष्ट है, विहिप दो मुद्दों पर समझौता नहीं करेगी - पहला, भगवान राम के जन्मस्थान पर सिर्फ मंदिर बनेगा और दूसरा, अयोध्या की सांस्कृतिक सीमाओं के भीतर कोई मस्जिद नहीं हो सकती।? कुमार ने कहा कि विहिप की 'मार्गदर्शक समिति' इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 19-20 जून को हरिद्वार में बैठक करेगी और एक प्रस्ताव पारित करेगी जो प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा जाएगा।

कानपुर में तीन दिन के प्रवास पर गये संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयं सेवकों को गीता का संदेश सुनाया। और कहा कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर चल रही प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया। इसके लिए हिंदू संगठनों की तरफ से काम भी किया जा रहा है। जनजागरण के माध्यम से लोगों को राम मंदिर के लिए आगे आने को कहा जा रहा है। इसके लिए अपने-अपने क्षेत्र में धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण राजनीति का विषय नहीं है।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story