
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या लाया गया पत्थर...
उत्तर प्रदेश
अयोध्या लाया गया पत्थर पर बना भारत चिन्ह, देश का नाम बदलने पर चर्चा हुई तेज
Sonali kesarwani
14 Sept 2023 4:33 PM IST

x
देश का नाम इंडिया नहीं भारत किए जाने की चर्चा के बीच अयोध्या लाए गए इस पत्थर के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
राजस्थान से अयोध्या लाए गए विशेष पत्थर पर बना भारत नाम का चिह्न चर्चा का विषय बना हुआ है। इस चिह्न को कारसेवकपुरम में रखा गया है। जोधपुर से आए कुछ भक्तों ने इस चिह्न को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया है। देश का नाम इंडिया नहीं भारत किए जाने की चर्चा के बीच अयोध्या पहुंचे इस पत्थर के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना यह भी जा रहा है कि इस पत्थर को निर्माणाधीन राम मंदिर में भी कहीं स्थापित किया जाएगा।
5 दिन के लिए बुलाई गई विशेष बैठक
केंद्र सरकार ने 5 दिन की बैठक बुलाई है। जिसमें सरकार कुछ बड़ा कदम उठा सकती है। कुछ लोग ऐसा मान रहे हैं कि सरकार देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत कर सकती है। तो वही कुछ लोगों का मानना है कि सरकार वन नेशन, वन इलेक्शन बिल ला सकती है।
Tagsayodhya news

Sonali kesarwani
Next Story