बिजनौर

बिजनौर पुलिस ने किया चौबीस घंटे में डबल मर्डर का खुलासा

Shiv Kumar Mishra
16 July 2020 1:06 PM GMT
बिजनौर पुलिस ने किया चौबीस घंटे में डबल मर्डर का खुलासा
x
हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आला कत्ल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।

फैसल खान बिजनौर

बिजनौर। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर डबल मर्डर के हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसके पास से हत्या में शामिल चाकू को भी बरामद कर लिया है। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि मृतक द्वारा एक घटना के मामले में विवाद हो गया था।इस विवाद को लेकर हत्यारोपी कई बार मृतक से समझौते का दबाव बना रहा था। लेकिन समझौता ना करने के एवज में मृतक ने रात में पति पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी और आला कत्ल लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस आज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के बिशनपुरा गांव में कल सुबह शिवकुमार शर्मा और उसकी पत्नी उषा की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस डबल मर्डर हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई थी। इस हत्या को लेकर पुलिस ने गांव के ही युवक मनु दत्त शर्मा को गिरफ्तार किया है।

हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि मृतक शिवकुमार से 2018 में हत्या आरोपी का किसी मामले को लेकर विवाद हो गया था। जिसमें हत्यारोपी मनु दत्त शर्मा ने शिवकुमार को गोली मार दी थी।इस गोली कांड के बाद मृतक शिवकुमार शर्मा ने आरोपी मनु दत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।जब हत्यारोपी जेल से बाहर आया तो उसने मृतक शिव कुमार से समझौता करने की कोशिश की।

लेकिन मृतक शिवकुमार द्वारा समझौता ना करने की एवज में हत्या आरोपी ने दोनों पति-पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या का खुलासा करते हुए एसपी देहात संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आला कत्ल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।

Next Story