बिजनौर

बिजनौर में आज पहले दिन दिखा घना कोहरा

Shiv Kumar Mishra
4 Dec 2022 6:06 AM GMT
बिजनौर में आज पहले दिन दिखा घना कोहरा
x

बिजनौर में आज पहले दिन दिखा घना कोहरा कोहरे के चलते विजीविलटी भी काफी कम रही, गाड़ी चलाने में चालको को काफी समस्याए हो रही हैं चालक लाइट व डिपर जलाकर रेंग रेंग कर वाहन चलाने को मजबूर हैं।

वंही बच्चों के स्कूल जाने पर भी कोहरे का असर पड़ता हुआ साफ़ दिखाई दे रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते उत्तरी भारत के मैदानी हिस्सों में सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी है। जिसका असर सीधे जनजीवन पर पड़ रहा है घना कोहरा सड़क पर कोहराम मचा रहा है जैसे-जैसे तापमान गिरता जा रहा है ठीक वैसे ही मुसिबतें बढ़ रही है।

सर्द हवाओं के प्रकोप के चलते पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पहाड़ी राज्यों से मैदानों की ओर तेजी से बह रही सर्द हवाओं ने तापमान को कई डिग्री सेल्सियस लुढ़का दिया है। इससे लोग ठंड से कांपने को मजबूर हो गए हैं।

बिजनौर में धुंध व कोहरे का असर सुबह के वक्त काफी ज्यादा दिख रहा,है आज सुबह के वक्त भी वाहन चालकों को गाडी की लाइट व डिपर का सहारा लेना पड़ रहा है।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story