बिजनौर

बिजनौर में BJP प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पर हिरासत में कई किसान, राकेश टिकैत बोले- किसानों को तुरंत रिहा करे शासन

Arun Mishra
22 March 2021 2:32 PM GMT
बिजनौर में BJP प्रदेश अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने पर हिरासत में कई किसान, राकेश टिकैत बोले- किसानों को तुरंत रिहा करे शासन
x
बिजनौर में BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा।

बिजनौर : नए कृषि कानून के लागू होने के बाद देश भर में किसानों का आक्रोश जारी है, किसान लगातार बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीँ आज बिजनौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। किसानों ने स्वतंत्र देव सिंह को ना केवल काले झंडे दिखाए अपितु जमकर नारेबाजी व हंगामा किया किसानों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी। बता दें कि जनसभा को संबोधित करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का काफिला शहर से निकल रहा था इसी दौरान किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किसानों को शांत किया।

4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह धामपुर आए थे धामपुर से जब वे बिजनौर जिला मुख्यालय आ रहे थे तब थाना शहर कोतवाली इलाके के रसीदपुर गढ़ी गांव के पास किसानों ने सड़क पर बाइक डालकर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास किया और काफिले को काले झंडे दिखाए हालात देखकर पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए खासी मशक्कत के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिले को निकाला गया पुलिस अब मामले में विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

स्वतंत्र देव सिंह ने की सरकार की तारीफ़

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यदि योगी और मोदी हैं तो सब मुमकिन है। आज विदेशों में देश का डंका बज रहा है। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडई खत्म हो गई है और गुंडे या तो प्रदेश को छोड़ रहे हैं या फिर ऊपर पहुंच रहे हैं। करीब आधा घंटे के संवाद में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना हमारा अधिकार : राकेश टिकैत

उधर, बिजनौर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को हिरासत में लेने के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. राकेश टिकैत ने कहा है, शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना हमारा अधिकार है, बिजनौर में प्रदर्शन कर रहे युवाओं व किसानों को तुरंत रिहा करे प्रशासन अन्यथा कल जेल के फाटक खुले रखे। कल शहीदी दिवस पर ओर भी क्रन्तिकारी आ रहे है।

वहीँ भारतीय किसान यूनियन के नेता दिगम्बर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, आज रात 10:00 बजे तक का समय है जिला प्रशासन के पास आज रात्रि 10:00 बजे के बाद बिजनौर जनपद के अंदर क्रांति होगी जनपद के सभी थाने सुबह दिन निकलने तक होंगे किसानों के गिरफ्त में तैयारियां कर ले सभी किसान.


Next Story