बिजनौर

कैदी ने अस्थाई जेल में लगाई फांसी, मौत

Shiv Kumar Mishra
4 Feb 2021 6:43 AM GMT
कैदी ने अस्थाई जेल में लगाई फांसी, मौत
x
बिजनौर में कैदी ने अस्थाई जेल में लगाई फांसी

फैसल खान

बिजनौर। बरेली जेल से फरार कैदी को बिजनौर पुलिस ने 2 तारीख में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कैदी को अस्थाई जेल में कोविड-19 के तहत शिफ्ट किया था। सजायाफ्ता कैदी ने बीती रात बाथरूम में अपने लोअर का फंदा बनाकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह अस्थाई जेल में नियुक्त सिपाहियों ने जब बाथरूम खोल कर देखा तो कैदी मृत अवस्था में बाथरूम में पड़ा मिला। पुलिस ने कैदी के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

मृतक कैदी नरपाल उर्फ सोनू जनपद किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मौजमपुर रायपुर का रहने वाला था।14 फरवरी 2009 को आरोपी मृतक कैदी ने एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।इस दुष्कर्म को लेकर माननीय न्यायालय ने मृतक कैदी को आजीवन कारावास व 15 हज़ार रुपये का अर्थ दंड देकर जेल भेज दिया था। कुछ समय के बाद मृतक कैदी को बिजनौर जेल से बरेली सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया था।मृतक कैदी नरपाल 1 फरवरी को सेंट्रल जेल बरेली से फरार हो गया था।

जिसके बाद पुलिस महा निरीक्षक ने फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए 50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया था। इसी कड़ी में जनपद बिजनौर की किरतपुर की पुलिस ने 2 फरवरी को जेल से फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया था और बिजनौर की अस्थाई जेल में कोविड-19 के तहत बंद कर दिया था। बीती रात मृतक कैदी द्वारा अस्थाई जेल के बाथरूम में अपने लोअर से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

Next Story