बिजनौर

पैदल मार्च पर निकले एसपी के काफिले पर जनता ने किया पुष्प वर्षा

Shiv Kumar Mishra
21 Dec 2020 6:59 AM GMT
पैदल मार्च पर निकले एसपी के काफिले पर जनता ने किया पुष्प वर्षा
x

फैसल खान

बिजनौर। लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए और सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से और मिशन शक्ति को मजबूती प्रदान करने के लिए एसपी द्वारा लगातार जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में रूट मार्च निकाला जा रहा है। इसी को लेकर आज अफजलगढ़ के जनपद वासियों ने एसपी के ऊपर पुष्प वर्षा करते हुए उनका अभिनंदन किया और उनके द्वारा लगातार मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता अभियान की सराहना भी की।

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आज बिजनौर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ अफजलगढ़ क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए पहुंचे थे। साथ ही कोविड-19 सहित सुरक्षा व्यवस्था सहित फ्लैग मार्च के दौरान अफजलगढ़ क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनमानस ने एसपी डॉ धर्मवीर सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा कर के कप्तान का जहां स्वागत किया। तो वही पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे रूट मार्च को क्षेत्र के लिए एक सराहनीय कार्य बताया।

लोगों का कहना है कि जब से नवागत एसपी ने जनपद का चार्ज संभाला है तब से लगातार एसपी द्वारा सभी क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है।साथ ही लोगों से डोर टू डोर पहुंचकर एसपी सभी समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।किसी भी तरह की कोई भी समस्या होने पर एसपी तुरंत लोगों के पास पहुंच कर समस्या का निराकरण कर रहे हैं।जिसको लेकर आज अफजलगढ़ के क्षेत्रों ने एसपी डॉ धर्मवीर सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों का फूल बरसा करके स्वागत किया।


Next Story