उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में CAA के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Sujeet Kumar Gupta
12 Jan 2020 8:42 AM GMT
यूपी के कई जिलों में CAA के समर्थन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा
x

शामली। जनपद शामली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक संशोधन अधिनियम के पक्ष में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के विधायक केंद्र निरवाल जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर तिरंगा यात्रा संयोजक अजय संगल व समस्त महिला मोर्चा व अन्य हिंदू संगठन तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे।

आपको बता दें नागरिक संशोधन अधिनियम बिल के बारे में आमजन को संदेश देने के लिए शामली शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा व हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे तिरंगा यात्रा वीवी इंटर कॉलेज से निकलकर शहर के कबाड़ी बाजार नया बाजार वे मुख्य मार्गो से होती हुई श्री मंदिर हनुमान टीला पर समापन की गई वही शहर वासियों ने तिरंगा यात्रा पर फूल वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया इस दौरान पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए।(राजीव मौर्या भाजपा कार्यकर्ता)

बिजनौर में भी CAA के समर्थन में भाजपा की सभा आज,नुमाइश के मैदान में रैली, सभा से पहले शहर के मुख्य चोहराहो से निकाली रैली,कई विधायक है सभा में मौजूद।

पुरे देश मे आज निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा प्रयागराज मे भी CAA और कैब के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकली गयी जिसमें 100 फिट लंबा तिरंगा लेकर करीब 20 हज़ार लोग इस यात्रा में शामिल हुए। मेयर प्रयागराज और सांसद फूलपुर ने भी जनता के साथ पैदल मार्च किया जिसमें बड़ी संख्या मे घरों से निकलकर सभी संप्रदाय के लोगो का हुजूम सड़को पर दिखाई दिया l भी ने एक स्वर मे कहा हम इस बिल के समर्थन मे है,आगे कहा कि विपक्ष बेवजह भ्रम फैला रहा है देश मे, इस इस बिल से देश के किसी भी नागरिक को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story