उत्तर प्रदेश

आगरा से आया एक शर्मनाक मामला ,देखिए दहेज के लालच में दुल्हन के साथ किया कैसा काम?

Smriti Nigam
2 Jun 2023 9:31 AM GMT
आगरा से आया एक शर्मनाक मामला ,देखिए दहेज के लालच में दुल्हन के साथ किया कैसा काम?
x
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि वह उसे किन्नर बता रहे हैं

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि वह उसे किन्नर बता रहे हैं और उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। यही नहीं वह उससे बार-बार दहेज की भी मांग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दुल्हन को किन्नर बताकर उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। यह अनोखा मामला आगरा से सामने आ रहा है।पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक आगरा में शादी के कुछ ही दिनों बाद दहेज लोभी ससुराल वालों ने दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

उनका अत्याचार सिर्फ यहीं नहीं रुका और आरोप है कि उन्होंने मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र तक कर दिया।

पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने बताया कि दुल्हन के विरोध करने पर वह उसे उसके मायके छोड़ आए। रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 27 मई को इरादत क्षेत्र के एक युवक से हुई।

युवती का आरोप है कि परिवार ने अपनी क्षमता मुताबिक दहेज दिया लेकिन शादी के अगले दिन ही पति, सास और देवर दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाने लगे दहेज ना लाने पर उन्होंने दुल्हन के साथ मारपीट भी की।

‘लगाया किन्नर होने का आरोप’

पुलिस ने बताया कि युवती का आरोप है कि 29 मई को मुंह दिखाई की रस्म हो रही थी। उसने कहा कि उसी दौरान ससुराल वाले उस पर किन्नर होने का आरोप लगाने लगे और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों और महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसके कपड़े भी उतार दिए।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का आरोप है कि जब उसने अपने कपड़े उतारे जाने का विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और जबरन गाड़ी में बैठाकर उसे उसके मायके के पास उतार दिया।

पीड़िता ने यह भी कहा कि वह घर पहुंची तो उसकी हालत देख कर उसकी मां ने ससुराल फोन किया दुल्हन का आरोप है कि फोन पर ससुराल वालों ने लड़की को ना रखने की बात कही और गाली गलौज भी की। अब पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत की है।फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Smriti Nigam

Smriti Nigam

    Next Story