बदायूं

बदायूं: कार में गोली से भून दिया राजेन्द्र मौर्य, परिवार में मचा कोहराम इलाके में दहशत

Special Coverage News
17 Oct 2019 3:15 PM GMT
बदायूं: कार में गोली से भून दिया राजेन्द्र मौर्य, परिवार में मचा कोहराम इलाके में दहशत
x

बदायूं जिले के हालात बेहद खराब नजर आ रहे हैं। न रूपये सुरक्षित हैं, न घर सुरक्षित हैं और न ही जान। गोलियों से भून कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस हमेशा की तरह सिर्फ लकीर पीटती नजर आ रही है।

सनसनीखेज वारदात बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव मलखानपुर की है। राजेन्द्र मौर्य (26) पुत्र पान सिंह को शाम करीब 4: 30 बजे गाँव के बाहर ही कार में रामवीर, सुभाष और विकास ने गोलियों से भून दिया। हत्यारोपी गोली मार कर आराम से फरार हो गये। घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो, दहशत फैल गई एवं परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घायल को लेकर बिसौली आये तो, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्र की मौत की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस हमेशा की तरह लकीर पीटती नजर आ रही है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। मृतक के पिता ने नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया है। पोस्टमार्टम रात में ही होगा या, सुबह, इस बारे में अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story