
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बुलंदशहर
- /
- बुलंदशहर: पेड़ से लटके...
बुलंदशहर
बुलंदशहर: पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, इलाके फैली सनसनी
अभिषेक श्रीवास्तव
14 May 2022 11:44 AM IST

x
बुलंदशहर के कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के शनिवार की सुबह सीकरी गांव के निकट जंगलों में जामुन के पेड़ से युवक-युवती का शव लोगों को लटका हुआ मिला। जिसके बाद क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचित कर स्थिति से अवगत कराया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास किए। आसपास के गांव के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त के प्रयास किए हैं। जिसके बाद भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है।
कोतवाली खुर्जा नगर प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविकता कही जा सकती है।

अभिषेक श्रीवास्तव
Next Story