बुलंदशहर

विधवा महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Shiv Kumar Mishra
1 Aug 2020 10:45 AM GMT
विधवा महिला के साथ पांच लोगों ने किया दुष्कर्म, आरोपी पुलिस हिरासत से फरार
x

बुलंदशहर। जिले के बीवी नगर में एक विधवा महिला के साथ पांच लोगों ने गैगरेप की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के बीवी नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 48 वर्षीय विधवा भाभी गुरुवार शाम को खेत पर गई थी। देर रात तक घर नही लौटी तो उसकी तलाश की गई। तो वह खेत मे बेहोश की हालत में पड़ी मिली।

भाभी ने बताया की पड़ोसी गांव के दो युवक ने उसको जबरन पकड़कर खेत में ले जाकर उसके साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। वही, इस मामले में एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौप दिया। आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित महिला के देवर ने सेहरा और दारोली गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए पांच आरोपियों विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता की चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों को पुलिस जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी। मोनू के पुलिस अभिरक्षा से भागने के आरोप की जांच कराने का दावा करते हुए एसएसपी ने कहा की दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Next Story