
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी में बीडीओ...
यूपी में बीडीओ कार्यालय पर बीडीसी ने अपशब्दों का प्रयोग कर किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
चंदौली बरहनी बीडीओ कार्यालय पर गुरुवार की दोपहर दैथा बीडीसी शैलेश पांडेय ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।इससे कार्यालय पर अफरा तफरी माहौल हो गया।सूचना पर बीडीओ बरहनी विकास सिंह ने घटना की जानकारी कन्दवा थाने पर दिया।पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई।
बरहनी विकास खण्ड के दैथा गांव में शैलेश पांडेय बीडीसी पद है।आरोप है कि गुरुवार की दोपहर बरहनी बीडीओ कार्यालय पर पहुँचकर ब्लॉक कर्मियों को अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे।वही बीडीओ विकास सिंह गांवो में विकास कार्यो को लेकर क्षेत्र में जांच पड़ताल करने गए थे।
ब्लॉक कार्यालय पर बीडीसी द्वारा हंगामा करने पर ब्लॉक कर्मचारियों ने शांत कराने का प्रयास किया।लेकिन ब्लॉक कर्मचारियों को सफलता नहीं मिल पाया।मौके पर ब्लॉक कर्मचारियों ने घटना की जानकारी मोबाइल से बीडीओ को दिया।बीडीओ ने तत्काल मामले की सुचना कन्दवा थाना पर दिया।कन्दवा पुलिस जांच में जुट गई।