
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तीन दिन से लापता युवक...
उत्तर प्रदेश
तीन दिन से लापता युवक का तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप
Shiv Kumar Mishra
20 July 2021 12:11 PM IST

x
चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र के बथावर गांव स्थित तालाब में मंगलवार को एक शव दिखने से हड़कंप मच गया। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। शव को निकाला गया तो उसकी पहचान गांव के ही आलोक कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक युवक 3 दिनों से घर से लापता था जिसकी खोजबीन परिवार के लोग कर रहे थे। मंगलवार को तालाब में उसका उतराया शव मिला, घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Next Story