
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चंद्रशेखर आजाद की...

x
सरकार बनने का दावा करने वाले चंद्रशेखर आजाद बुरी तरह हार चुके हैं| इसके साथ ही भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद की जमानत जब्त हो गई है|
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है| इस मतगणना में सबकी नजर एक सीट पर है, जो है गोरखपुर| इस सीट से यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ खड़े है, वहीं उनको टक्कर देने के लिए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण चुनावी मैदान में उतरे है| उत्तर विधानसभा चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है| बड़ी खबर ये है कि सीएम योगी आदित्यानाथ ने भी गोरखपुर सदर सीट से जीत दर्ज कर ली है| बता दें कि सीएम योगी 1 लाख 2 हजार वोट से जीत गए हैं| सरकार बनने का दावा करने वाले चंद्रशेखर आजाद बुरी तरह हार चुके हैं| इसके साथ ही भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद की जमानत जब्त हो गई है| बता दें कि चंद्रशेखर आजाद को सिर्फ 5409 वोट मिले हैं|

Sakshi
Next Story