
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- चित्रकूट से बड़ी खबर:...
चित्रकूट से बड़ी खबर: 10 जनवरी को सड़क किनारे महिला की अर्धनग्न अवस्था मे मिली सिर कुचली लाश का किया खुलासा, आरोपी किए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट अंतर्गत बरगढ़ थाना क्षेत्र कोलमजरा गांव में बीती 10 जनवरी को सड़क किनारे महिला का अर्धनग्न अवस्था मे सिर कुचली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पूरे जिले में चर्चा हुई।
बीती 10 जनवरी को सड़क किनारे महिला का अर्धनग्न अवस्था मे सिर कुचली लाश मिलने का मामला का आज खुलासा एसपी अरुण कुमार सिंह ने किया। 9 दिन चले इस ब्लाइंड मर्डर केस में मृतक महिला के मोबाइल से पुलिस को हत्या के गहरे सबूत मिले।
एसपी अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस ने हत्या के 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। शराब और ग्रुप सेक्स पार्टी के चक्कर मे महिला की 6 जनवरी को हत्या हुई थी। मृतक महिला का शव 10 जनवरी को सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मचा था।
पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गुड्डू और अन्य पांच दोस्तों ने शराब की शौकीन मृतक महिला के साथ जमकर शराब पी थी। शराब के नशे में आरोपी ने मृतक महिला से अपने दोस्तो के साथ शारिरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मृतक महिला के मना करने पर आरोपी गुड्डू ने पत्थर से वार कर महिला को मौत के घाट उतार दिया।