उत्तर प्रदेश

थाने में तैनात कांस्टेबल की मौत

Satyapal Singh Kaushik
15 Dec 2022 8:00 AM GMT
थाने में तैनात कांस्टेबल की मौत
x
यह मामला महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना की है

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना ने तैनात एक सिपाही की बीते रात अज्ञात कारणों से मौत हो गई सुबह होते ही बृजमनगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबरों के मुताबिक बीते बुधवार की रात लगभग 12बजे 25 वर्षीय सिपाही नंदलाल सिंह स्थानीय थाना के निकट किराए के मकान में रहते थे ड्यूटी के बाद वह अपने कमरे पर आए थे। एक कमरे में दो सिपाही रहते थे। दुसरे सिपाही की रात में वह ड्यूटी थी। जब कि मृतक कांस्टेबल नंदलाल सिंह कमरे में अकेले थे। बीती रात में उनकी मौत हो गई।

जानिए थानाध्यक्ष ने क्या कहा

इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही की मौत का कारण प्रथम दृश्या में पता नहीं पता चल पाया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। फिलहाल सिपाही की मौत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Satyapal Singh Kaushik

Satyapal Singh Kaushik

न्यूज लेखन, कंटेंट लेखन, स्क्रिप्ट और आर्टिकल लेखन में लंबा अनुभव है। दैनिक जागरण, अवधनामा, तरुणमित्र जैसे देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में लेख प्रकाशित होते रहते हैं। वर्तमान में Special Coverage News में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story