Archived

सपा के पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर

सपा के पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर
x
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देवरिया के पूर्व विधायक श्री मुक्तिनाथ यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है एवं मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुक्तिनाथ यादव देवरिया जिले के रूद्रपुर विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर तबके की लड़ाई लड़ते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया था। मुक्तिनाथ के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन से पार्टी की भी भारी क्षति हुई है।
Next Story