
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- एटा
- /
- Etah News : सपा नेता...
एटा
Etah News : सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार
Shiv Kumar Mishra
9 March 2023 1:07 PM IST

x
सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
एटा के सपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को एटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हज़ार का ईनाम एटा पुलिस द्वारा घोषित किया गया था।
जुगेंद्र सिंह की गिरफ़्तारी डकैती,छेड़छाड़ के आरोप में हुई है। जुगेंद्र सिंह यादव पर 90 मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ़्तारी एटा पुलिस की एसओजी की टीम ने की है।
इससे पहले पुलिस ने उनके भाई पूर्व विधायक रामेश्वर यादव की एटा पुलिस ने आगरा में चाय पीते समय गिरफ्तार किया था। आज जुगेंद्र सिंह की गिरफ़्तारी भी हो गई है।
फिलहाल पुलिस ने जुगेंद्र सिंह यादव को कोतवाली नगर में रखा है कोतवाली नगर छावनी में तब्दील कर दिया। जनपद के कई थानों का फोर्स लगाया गया कोतवाली नगर पर। सूत्रों की माने तो मथुरा से जुगेंद्र सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
अभितांशु शाक्य एटा
Next Story