एटा

घर से भागे प्रेमी जोड़े की पुलिस ने कराई शादी, परिजनों ने दिया आशीर्वाद

Shiv Kumar Mishra
2 Feb 2022 10:47 AM GMT
घर से भागे प्रेमी जोड़े की पुलिस ने कराई शादी, परिजनों ने दिया आशीर्वाद
x

पुलिस ने प्रेम-प्रसंग में घर से भागे प्रेमी जोड़े की शादी करा एक सराहनीय पहल की है। पुलिस के इस कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। वर-वधू के परिजनों ने दोनों को आशीर्वाद दिया। दोनों पक्षों के समधियों ने एक दूसरे को गले भी लगाया। युवती अयोध्या से एटा के लिए विदा भी हो गई।

एटा के युवक सूरज को अयोध्या की युवती से प्रेम हो गया था। पहले तो वर और वधू दोनों के परिवारीजन पक्ष में नहीं थे, लेकिन पुलिस की मान मनौव्वल और बालिग बच्चों के भविष्य को देख हंसी खुशी राजी हो गये। नव दंपति प्रेमी युगल परिजनों के डर से घर से भाग गए थे। पुलिस ने उन्हें बरामद कर कराई शादी। सूरज ने कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के वासुदेव घाट स्थित हनुमान बाग में आकर शादी की।

अयोध्या कोतवाल दीपेंद्र कुमार पांडे और व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता की मौजूदगी में हिंदू रीति रिवाज से शादी हुई। इस दौरान बड़ी तादाद में अयोध्या के संभ्रांत नागरिकों के समक्ष शादी संपन्न कराई गई। पुलिस के सामने प्रेमी युगल के सात फेरे लेते ही तालियां गूंजने लगी। अयोध्या के संभ्रांत नागरिकों ने नवदंपत्ति को आशीर्वाद दिया। शादी को सपन्न करने वाले व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि मैं दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

Next Story