इटावा

..जब अचानक जयमाल के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, गांव के लड़के से प्यार को लेकर...

Special Coverage News
21 April 2019 6:31 AM GMT
..जब अचानक जयमाल के समय दुल्हन ने शादी से किया इनकार, गांव के लड़के से प्यार को लेकर...
x
इतना नहीं, दुल्हन ने गांव के ही एक लड़के से प्रेम संबंध होने और उसी से शादी करने करने की जिद पकड़ ली। इससे विवाद और बढ़ गया।

इटावा : यूपी में इटावा जिले में थाना चौबिया क्षेत्र के राहिन गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने दूल्हे से शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना नहीं, दुल्हन ने गांव के ही एक लड़के से प्रेम संबंध होने और उसी से शादी करने करने की जिद पकड़ ली। इससे विवाद और बढ़ गया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने लड़की और लड़के को कोर्ट मैरेज करने की सलाह दी।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को राहिन गांव का एक परिवार शादी के कार्यक्रम में धूमधाम से जुटा था। बारात भी तय समय पर पहुंचा और रस्म की शुरुआत हुई। जयमाल के लिए सहेलियों के साथ दुल्हन मंच पर भी आ गई। पर, जब जयमाल दूल्हे के गले में डालने के लिए कहा गया तो दुल्हन ने साफ मना कर दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया।

पूछताछ में बताया, गांव के किसी लड़के से है प्यार

रिश्तेदार और सहेलियों ने तुरंत दुल्हन को मंच के पीछे ले जाकर उससे पूछताछ शुरू की। इस दौरान दुल्हन ने बताया कि वह गांव के ही किसी और लड़के से प्रेम करती है और वह उसी से शादी करेगी। यह जानकारी मिलते ही दूल्हे पक्ष के लोग नाराज हो गए। विवाद बढ़ता देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी भी तरह से समझाकर शांत कराया।

पुलिस की पूछताछ में भी अड़ी रही दुल्हन

पुलिस की पूछताछ में भी लड़की गांव के लड़के से ही विवाह करने को लेकर अड़ी रही। इसके बाद पुलिस ने उससे कहा कि तुम दोनों बालिग हो और ऐसे में चाहो तो कोर्ट मैरेज कर सकते हो। बाद में बारात बैरंग वापस लौट गई।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story