अयोध्या

पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला

Shiv Kumar Mishra
1 July 2023 6:25 AM GMT
पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला
x
Former SP MLC Lilavati Kushwaha

घटना के बाद सपा नेताओं का जिला चिकित्सालय में जमावड़ा लग गया और प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में सपा नेता लीलावती कुशवाहा, आस्था कुशवाहा व अलका कुशवाहा को चोट आयी है। लीलावती कुशवाहा व उनकी बेटी अलका कुशवाहा की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरो ने उन्हे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। लीलावती कुशवाहा की बेटी एडवोकेट आस्था कुशवाहा ने बताया कि इस विवाद से हमारा कोई मतलब नहीं था।

हम लोग छत से विवाद देख रहे थे। विवाद बढ़ा तो नीचे आये और बात करने लगे। इतने में एक पक्ष ने हमला बोल दिया। लाठी डंडो से खूब पिटाई की गयी। सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि लीलावती कुशवाहा सपा महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रही है। पड़ोसियों के विवाद में वह गयी थी। जहां उनके साथ मारपीट की गई।

मौके पर पहुंचकर सपा विधायक अभय सिंह, सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने लीलावती कुशवाहा का हालचाल लिया।

सपा की पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा व उनकी बेटियों पर हुए हमले के मामला पर एसएसपी राजकरण नैयर ने सख्त रुख अपनाते हुए सहादतगंज चौकी इंचार्ज अरविंद पटेल को लाइन हाजिर किया है। दो लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ हो रही है। थाना कैंट के लाला पुरवा कौशलपुरी में जमीन विवाद को लेकर पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा व उनकी दो बेटियों पर हमला हुआ था।

Next Story