अयोध्या

अयोध्या में 47 घाटों पर जलेंगे 21 लाख दीपक, दीपोत्सव के लिए बनी 21 समितियां, 25 हजार स्वयं सेवक बिछाएंगे 24 लाख दीये

Shiv Kumar Mishra
27 Sep 2023 9:29 AM GMT
अयोध्या में 47 घाटों पर जलेंगे 21 लाख दीपक, दीपोत्सव के लिए बनी 21 समितियां, 25 हजार स्वयं सेवक बिछाएंगे 24 लाख दीये
x

अयोध्या में 11 नवंबर को 21 लाख दीए जलाने के लिए स्वयं सेवकों की तैनाती शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी से संबंधित महाविद्यालय और इंटर कॉलेज के प्राचार्यों से घाट समन्वयक और स्वंय सेवकों सूची मांगी है। कुलपति ने बताया," राम की पैड़ी के सभी 47 घाटों एवं चौधरी चरण सिंह घाट के पर 24 लाख दीपक बिछाए जाऐंगे।"

कुलपति ने बताया," 25 हजार दीपक स्वयं सेवकों की मदद से बिछाए जाएंगे। दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 21 समितियां बनाई गई है। सभी समिति एक दूसरे से समन्वय बनाते हुए पिछला रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज करेंगीे।। जल्द ही मैपिंग का खाका खींच लिया जायेगा। इस बार 47 घाटों पर दीपक बिछाने व जलाने का कार्य किया जाएगा।"

कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर संयोजकों, सह-संयोजकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की। विवि के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में अयोध्या के दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर खाका खीचा एवं जानकारी ली।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के समन्वय में तैयारियों में तेजी लाना शुरू कर दिया है। दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने अयोध्या के प्रान्तीयकृत दीपोत्सव पर पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि राम की पैड़ी के चिन्हित जगहों का जिला प्रशासन के समन्वय में निरीक्षण किया गया है।

बैठक में वित्त अधिकारी पुर्णेन्दू शुक्ल, कुल सचिव डाॅ.अंजनी कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक उमानाथ मुख्य नियंता प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. चयन कुमार मिश्र, प्रो. जसवंत सिंह, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. अशोक राय, प्रो. फारू़ख जमाल, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो. एसके रायजादा, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. गंगाराम मिश्र, प्रो. साकेत प्राचार्य प्रो. अभय सिंह, प्रो. आशुतोष सिंह, प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेन्द्र कुमार, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. विनोद श्रीवास्तव, प्रो. मंजूषा त्रिपाठी, डाॅ. गीतिका श्रीवास्तव, डाॅ. अवध नारायण, उप कुल सचिव दिनेश कुमार मौर्य, डाॅ. संजय चैधरी, डाॅ. सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ. दिवाकर त्रिपाठी, डाॅ. महिमा चैरसिया, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ. रामजी सिंह, डाॅ. त्रिलोकी यादव, सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Story