
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- अयोध्या मे सरयू तट पर...
अयोध्या
अयोध्या मे सरयू तट पर अज्ञात साधु ने अपने हाथ के पंजे को काटा पुलिस जांच मे जुटी..
Desk Editor
3 Oct 2022 2:16 PM IST

x
सरयू तट पर एक अज्ञात साधु द्वारा अपने दाहिने हाथ का पंजा काटने का मामला सामने आया है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल साधु वेशधारी को श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर उसे मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया है।
मेघा चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि साधु वेषधारी बिहार का रहने वाला है। किसी भ्रष्टाचार को लेकर वह आहत था। जिसके चलते उसने अपने हाथ का पंजा काटा है। वह मानसिक मंदित भी लग रहा है।कहा कि वह गंभीर है। मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। हालत सामान्य होने पर और पूछताछ में आगे की जानकारी सामने आएगी

Desk Editor
Next Story