अयोध्या

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हजारो श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में लगाई डुबकी

Special Coverage News
23 Nov 2018 9:38 AM GMT
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर हजारो श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी में लगाई डुबकी
x
दूरदराज से आये श्रधालुओ ने पवित्र सरयू में स्नान कर प्रमुख मठ मंदिरों में अपने अपने अराध्य के दर्शन पूजन भी किये।

अयोध्या से संदीप श्रीवास्तव की रिपोर्ट

अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के मौके पर लाखों श्रद्घालुओ ने पावन सलिला सरयू मे डुबकी लगायी। भोर से ही अयोध्या में दूरदराज से आए लाखों श्रद्घालुओ ने आस्था के सागर मे डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दूरदराज से आये श्रधालुओ ने पवित्र सरयू में स्नान कर प्रमुख मठ मंदिरों में अपने अपने अराध्य के दर्शन पूजन भी किये। कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर श्रधालुओं ने कल्प वास भी तोडा | इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इन्तजाम किये है। सरयू नदी मे जल पुलिस व गोतखोर की भी तैनाती के साथ ए टी एस कमांडों की तैनाती की गई हैं ।

V/O-1 - धर्म नगरी अयोध्या मे चल रहे कार्तिक स्नान मेला जोरोशोरो से चल रही भोर से ही श्रद्धालु सरल पावन माँ सरयू नदी में स्नान कर रहे है | जीवन को धन्य कर देने वाली सरयू नदी में आज लाखो श्रधालुओं ने दुबकी लगाईं | पूर्णिमा पक्ष लगते ही श्रद्धालु सरयू घाट की तरफ आस्था की डगर पर बढ़ते नजर आये |देश विदेश के हर प्रान्त के श्रद्घालु आस्था मे रमे नजर आये। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने से समस्त कष्टों का निवारण होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

यही नहीं कार्तिक पूर्णिमा में कल्प वास रख रहे लोगो का कल्पवास टूटा कल्प वास तोड़ने के बाद श्रद्धालु माँ सरयू नदी में स्नान कर अयोध्या नागेश्वरनाथ में जलाभिषेक करते है। मान्यता है कि जलाभिषेक करने से सभी पापो का नाश हो जाता है। इसीलिये चाहे महिला हो या पुरूष या फिर बच्चे सभी स्नान कर पुण्य कमाने मे जुटे हैं।वही प्रशाशन भी दूरदराज से आने वाले श्रधालुओं की सुरक्षा में लगा हुआ है। जगह जगह सिविल और वर्दी में पुलिस बल तैनात है साथ ही नदी में गोताखोर पुलिस तैनात की गयी है जिससे कोई अप्रिय घटना न घटित होने पाए।

Next Story