
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- राम जन्मभूमि तीर्थ...
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राहुल गांधी की यात्रा की तारीफ की

अयोध्या : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 साल का नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए।
बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अब तक बीजेपी के कई बड़े नेता स्वागत भी कर चुके है और तारीफ के पल भी बांध चुके है, लेकिन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का प्रसशा करना एक अलग बात है।
इंदौर में बीजेपी के बड़ी नेता और ताई के नाम से जाने जानी वाली सुमित्रा महाजन ने भी यात्रा का स्वागत किया था।