
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अयोध्या
- /
- बाहर चाय की दुकान का...
बाहर चाय की दुकान का बोर्ड, अंदर धुआं उड़ा रहे लड़के लड़कियां, आखिर माजरा क्या है ?

अयोध्या । अयोध्या के कई इलाकों में बाहर बोर्ड लगा है चाय की दुकानों का लेकिन अंदर अवैध हुक्का बार चल रहे हैं। जिनके अंदर लड़के-लड़कियां धुआं उड़ा रहे हैं। गुदड़ी बाजार,अंगूरी बाग, रिकाबगंज, अल्का टावर जैसे कई ऐसे स्थान हैं जहां बिना लाइसेंस के अवैध हुक्का बार चल रहे हैं
लड़के-लड़कियां अपने घरों में बताते हैं कि कोचिंग जा रहे हैं लेकिन उनकी मंजिल होती है ऐसे हुक्का बार। जहां वो अपने दोस्तों के साथ बैठकर धुआं उड़ाते हैं। हुक्का बार का वीडियो वायरल होने के बाद CO सिटी पलाश बंसल ने बताया कि बिना लाइसेंस के जो हुक्का बार चल रहे थे उन्हें बंद करा दिया गया है।
शनिवार को ऐसे ही एक हुक्का बार के सामने लड़के और लड़कियां आपस में मारपीट करने लगे, मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। वहीं अयोध्या के कई सामाजिक संगठन ऐसे हुक्का बार
