अयोध्या

Ayodhya News : अयोध्या में ट्रक ने कार मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Shiv Kumar Mishra
5 Jun 2023 6:26 PM GMT
Ayodhya News : अयोध्या में ट्रक ने कार मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
x
Truck collided with car in Ayodhya, two people died

अयोध्या। जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बरईपारा गांव के पास सोमवार की रात विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी।

वैगनआर कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। कार सवार चारों लोग बल्दीराय थाना क्षेत्र में निमंत्रण में गए हुए थे। निमंत्रण से वापस अपने घर अयोध्या जा रहे थे। भीषण दुर्घटना देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य में लग गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैगनआर सवार चारों लोगों को किसी तरीके से कार से निकालकर सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली अयोध्या निवासी अंकुर पुत्र राम कुमार श्रीवास्तव, रत्नाकर पुत्र राकेश कुमार, राकेश श्रीवास्तव पुत्र भोलानाथ, कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में निमंत्रण में गए थे। रात लगभग 10:30 बजे अपने घर अयोध्या जा रहे थे। थाना कुमारगंज के बरईपारा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दिया। कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जहां पर डॉक्टर अनमोल पाठक ने कृष्ण कुमार पाण्डेय व अंकुर को मृत घोषित कर दिया। रत्नाकर एवं राकेश कुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक थाना कुमारगंज संजीव सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Story