अयोध्या

Breaking News: ट्रेन में घायल महिला कासंटेबल अभी बोल नहीं पा रही, घटना वाले दिन फाफामऊ से लौट रही थी, हमलावरों की संख्या कम से कम दो

Shiv Kumar Mishra
1 Sep 2023 1:54 AM GMT
Breaking News: ट्रेन में घायल महिला कासंटेबल अभी बोल नहीं पा रही, घटना वाले दिन फाफामऊ से लौट रही थी, हमलावरों की संख्या कम से कम दो
x
अयोध्या कैंट के आरपीएफ प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि महिला कांसटेबल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। वह अभी बोल पाने की स्थित में नहीं है। उनका मेडिकल हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

अयोध्या। बुधवार को RPF को सरयू एक्सप्रेस में गंभीर रूप से घायल मिली महिला हेड कांसटेबल अविवाहित है। घटना वाली रात वह अपने भाई से मिलने इलाहाबाद जा रही थी पर देर होने के कारण वह फाफामऊ से ही लौट आई।इसके बाद वह मनकापुर पहुंच गई और उसी ट्रेन में घायल अवस्था में RPF के जवान अमरनाथ को मिली। फिलहाल वह गंभीर चोटों के कारण अभी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है।

सूत्रों के अनुसार अभी उसका मेडिकल हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महिला हेड कांसटेबल के साथ वर्दी में हुई गंभीर वारदात को विभाग ने गंभीरता से लिया है। पर पीड़िता के बोल न पाने के कारण कार्रवाई तेजी से आगे नहीं बढ़ पा रही है। इसकी आएपीएफ के अलावा पुलिस की कई टीम कर रहीं है।गोंडा सहित संबंधित जिलों की पुलिस से पीड़िता के मोबाईल से सीडीआर के आधार पर रास्ते के सीसीटीवी की फुटेज की भी सहायता ली जा रही है। हमलावरों की संख्या कम से कम दो होने के आसार हैं।

अयोध्या कैंट के आरपीएफ प्रभारी पप्पू यादव ने बताया कि महिला कांसटेबल का लखनऊ में इलाज चल रहा है। वह अभी बोल पाने की स्थित में नहीं है। उनका मेडिकल हो चुका है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

बताते चले कि अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में ड्यूटी करने आई महिला सिपाही पैसेंजर ट्रेन में घायल मिली है। जिस ट्रेन में मिली है, वो मनकापुर से अयोध्या जाने वाली है। उसके शरीर पर चाकू के 5 निशान मिले हैं। घायल सिपाही हनुमानगढ़ी पर तैनात थी। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।

महिला सिपाही के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। चेहरे पर बाई ओर 15 से ज्यादा टांके आई ब्रो सहित चेहरे पर लगे हैं। ज्यादा खून बहने से हालत गंभीर है। सरयू एक्सप्रेस में GRP ने गंभीर अवस्था में देखा तो पुलिस को इस बात की सूचना दी। उसे मनकापुर से वापस आने पर सरयू एक्सप्रेस में GRP के सिपाहियों ने देखा। सुबह 4 बजे अयोध्या जीआरपी ने महिला आरक्षी को घायल अवस्था में ट्रेन से उतारा।

महिला सिपाही की ड्यूटी सावन मेले में हनुमान गढ़ी पर रोज सुबह 3 बजे से दोपहर 5:40 तक थी। आशंका है कि वह ट्रेन सरयू एक्सप्रेस में रात को सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए निकली। नींद के कारण अयोध्या से आगे मनकापुर निकल गई। इस बीच ट्रेन खाली होने के कारण उसके साथ हादसा हो गया।

पुलिस के अनुसार, सरयू एक्सप्रेस के सफर के दौरान नींद में मनकापुर पहुंचने पर वही उसके साथ तीन लोगों ने लूट का प्रयास किया। इस दौरान बचाव में उसके शरीर पर चोट आ गई। घायल हेड कांस्टेबल महिला प्रयागराज की रहने वाली है।वह 29 अगस्त को दोपहर तक अपने ड्यूटी स्थल हनुमानगढी पर मुस्तैद थी। बुधवार को सुबह वह सरयू एक्सप्रेस में घायल मिली।

Next Story