फतेहपुर

पत्रकार संघ के चुनाव में अजय ने 11वीं बार अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत, आशीष महामंत्री व जयकेश कोषाध्यक्ष बने

Shiv Kumar Mishra
8 Feb 2021 10:43 AM IST
पत्रकार संघ के चुनाव में अजय ने 11वीं बार अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत, आशीष महामंत्री व जयकेश कोषाध्यक्ष बने
x

फतेहपुर । जिला पत्रकार एसो./संघ के दो वार्षिक कार्यकाल की निर्वाचन प्रक्रिया रविवार को सम्पन्न हो गई। चुनाव अधिकारी डा. सुहेल अहमद व चुनाव पर्यवेक्षक करूणा सिंधु चतुर्वेंदी ने बताया कि जिले के सबसे प्रमुख संगठन का चुनाव हर दो वर्ष में एक बार होता है। उन्होने निर्विरोध रूप से निर्वाचित सभी पदाधिकारियों के नाम की रविवार को निर्धारित समय पर घोषणा की। 11वीं बार जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजय सिंह भदौरिया की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई।

चुनाव अधिकारी डा. सुहेल अहमद ने बताया कि पूर्व घोषित निर्वाचन कार्यक्रम के तहत शनिवार को नामांकन पत्रों का दाखिला और जांच की गयी। रविवार को सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र होने के कारण मध्यान्ह साढ़े 12 बजे सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि बीते बीस वर्षों से जिले के पत्रकार अजय सिंह भदौरिया को अपना अध्यक्ष चुनते आये हैं। उन्होने बताया कि वर्ष 1999 से अब तक बीस वर्ष अध्यक्ष रहने वाले अजय सिंह भदौरिया पर पत्रकारों ने 11वीं बार फिर विश्वास जताते हुये अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुये पत्रकारों ने खुशी का इजहार किया। इसके अलावा आशीष दीक्षित अमर उजाला को तीसरी बार महामंत्री एवं जयकेश पाण्डेय दैनिक जागरण को दूसरी बार कोषाध्यक्ष तथा आर-9 टीवी न्यूज चैनल के अवनीश चैहान को दूसरी बार संयुक्त मंत्री पद पर ताजपोशी की गयी


उन्होने बताया कि इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम लाल साहू, उपाध्यक्ष पद विमलेश त्रिवेदी, दिनेश सिंह व मो. शाहिद तथा मंत्री पद पर विश्व दीपक अवस्थी, आदर्श श्रीवास्तव, संगठन मंत्री पद मतीन उद्दीन तथा कार्यकारिणी सदस्य पद पर अखिलेश यादव, विक्टर रावर्ट, शोएब व इरशाद को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

सुहेल ने बताया कि तीनो तहसीलों के अध्यक्ष व महामंत्री पद क्रमशः तहसील फतेहपुर से भीम सिंह यादव अध्यक्ष, मोहित शर्मा महामंत्री, खागा तहसील अध्यक्ष धीरेन्द्र बाजपेयी, महामंत्री कुमुद तिवारी तथा बिंदकी तहसील अध्यक्ष श्याम तिवारी व महामंत्री शिव बहादुर सिंह चैहान को चुना गया है। इस मौके पर जिले भर के करीब दो सैकड़ा पत्रकारों ने अध्यक्ष भदौरिया समेत सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।

स्वागत व बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार वसीम अख्तर, दिनेश चंद्र तिवारी, विवेक मिश्रा, मलय पाण्डेय, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, बबलू सिंह, सोनू लोधाी, कमल सिंह, अरमान, निरंजन सिंह, मयंक मिश्रा, मनोज निषाद, लईक अहमद, शैलेन्द्र विश्वकर्मा, शुभम मिश्रा, मो. शाहिद, राहुल गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

Shiv Kumar Mishra

Shiv Kumar Mishra

Next Story