फतेहपुर

यूपी के फतेहपुर में बड़ा खुलासा, सरकार की ज़मीन पर ही गोदाम बना सरकार से ही ले रहे थे 40 साल से किराया

Special Coverage News
2 Oct 2018 10:04 AM GMT
यूपी के फतेहपुर में बड़ा खुलासा, सरकार की ज़मीन पर ही गोदाम बना सरकार से ही ले रहे थे 40 साल से किराया
x

धीरेन्द्र सिंह"राणा"

फतेहपुर जिले में एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है जिसमे दो सगे भाइयों ने पिछले 40 वर्ष से सरकारी जमीन पर गोदाम बनाकर सरकार से ही उसका किराया वसूल रहे थे। फतेहपुर जिले के एसडीएम प्रेम प्रकाश ने इस बात की जानकारी होने पर दोनों भाइयों के विरुद्ध कार्रवाई करी। एसडीएम सदर ने दोनों व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया। मिली जानकारी कर अनुसार ये दोनों भाई सरकार से 2 लाख रुपए प्रतिमाह ले रहे थे। ये गोदाम एफसीआई को पिछले 40 वर्षो से किराए पर दे रखा था। मामले के सामने आने पर प्रशासन ढंग रह गया।


फतेहपुर निवासी अवधेश और कमलेश नाम के दोनों भाई पिछले 40 वर्ष से सरकारी जमुन पर कब्ज़ा करके गोदाम बनाए हुए थे और सरकार से ही उसके लिए 2 लाख रुपए प्रतिमाह किराया वसूल रहे थे। ये गोदाम शहर के पूर्वी क्षेत्र में जीटी रोड के पास शालीमार होटल के समीप ये गोदाम बना हुआ था। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर एडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी और सदर तहसीलदार विदुषी सिंह ने अवैध कब्जे की जगहों की जांच कराई। जिसके बाद इस गोदाम का मामला प्रशासन के सामने आया।



जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ये मामला सामने आया है जिसपर जांच करके मुकदमे दर्ज करवा दिया गया है। वही तहसीलदार विदुषी सिंह ने कहा कि पूरी कार्रवाई होने के बाद दोषियों पर सम्बंधित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story