
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फतेहपुर
- /
- प्रसून तिवारी बने...
प्रसून तिवारी बने भाजयुमो जिला महामंत्री, वैभव द्विवेदी उपाध्यक्ष

फतेहपुर । मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए जिला महामंत्री पद पर प्रसून तिवारी एवं ऐश्वर सिंह चंदेल को मनोनीत किया।
इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पदों पर विमलेश पांडे, गौरव अग्रहरी, आशीष तिवारी, सावन गुप्ता, कोमल सिंह, वैभव द्विवेदी को मनोनीत किया। वहीं जिला मंत्री पद पर उदय प्रताप सिंह, कुलदीप मौर्य, रोहित कश्यप, सत्यम बाजपाई, शुभम त्रिपाठी, राजवर्धन सिंह को घोषित किया गया।
कोषाध्यक्ष अंकित पटेल, कार्यालय प्रमुख पंकज पाल, मीडिया प्रभारी सुयश अंबेडकर, सोशल मीडिया प्रभारी शिवम ओमर, कार्यसमिति सदस्य पद पर नीरज यादव, गौरव चौहान, आशीष सिंह, नवनीत शुक्ला, रिंकूपुर वाल्मीकि, शिव विजय चौहान, शिवम वर्मा, सत्येंद्र पटेल, राहुल सिंह, आभाष मिश्रा, कैलाश राठौर, महेश चौधरी निर्मल को मनोनीत किया गया।
जिला कमेटी गठन की सूची जारी होने पर समूचे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने भी समस्त नवीन दावेदारी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति कर्तव्य निष्ठा की सीख के आशीर्वचन दिए।