फतेहपुर

चुनाव से पहले क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी सतपाल की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Smriti Nigam
9 April 2021 6:26 AM GMT
चुनाव से पहले क्राइम कंट्रोल के लिए एसपी सतपाल की ताबड़तोड़ कार्रवाई
x
आम आदमी का पुलिस पर बढ़ा विश्वास, अपराधी छोड़कर भाग रहे जनपद

फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक व निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाने के लिये जिले की पुलिस पूरी तरह से तैयार है। किसी को कानून के विपरीत जाकर मतदाताओं को दबाव में लेकर चुनाव को प्रभावित करने की इजाजत नही दी जायेगी। पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले बड़ी कार्यवाई की गई है।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि जनपद में 500 से ज्यादा अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्यवाई की है। 30 हजार से ज्यादा असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्यवाई कर 8200 अराजक तत्वों को अब तक मुचलके में पाबंद किया जा चुका है। इसके अलावा जिले में 75 ऐसे टॉप टेन अपराधी हैं, जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

एसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है। इसी के चलते प्रत्येक पोलिंग बूथ पर एक नोडल बनाया गया है। जिसकी देखरेख व निगरानी में पूरी पोलिंग बूथ से सम्बंधित जिम्मेदारी होगी। वह पोलिंग बूथ से सम्बंधित असामाजिक तत्वों, माफियाओ, गुंडों, शराब कारोबारियों आदि की पूर्ण जानकारी रखेगा।

एसपी ने बताया कि एक माह में पांच इनामिया गिरफ्तार किए गए हैं। सभी हिस्ट्रीशीटरो व शराब माफियाओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है। जेल से छूटने वाले सभी कैदियों पर निगाह रखी जा रही है।

शराब की सभी लाइसेंसी दुकानो को चेक किया गया है। सभी विस्फोटक की दुकानों को चेक किया गया है। मेरे व अन्य अधिकारियों के द्वारा लगातार मोनिटरिंग की जा रही है।

Next Story