
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- स्वामी प्रसाद मौर्य पर...
स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुई FIR, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दर्ज कराई शिकायत

स्वामी प्रसाद मौर्य पर हुई FIR
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीते दिनों हिंदू धर्म पर विवादित बयान दिया था। इस मामले पर अब वह बुरे तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होनें कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा दिया गया बयान भड़काऊ और अपमानजनक हैं। जो कि समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने वाला है। यह एक संज्ञेय अपराध है।
हिंदू धर्म केवल धोखा है: स्वामी प्रसाद
बीते दिन एक वीडियो शेयर कर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि हिंदू धर्म नाम का कोई धर्म ही नहीं है। हिंदू धर्म केवल धोखा है। ब्राह्मणवाद की जड़ें काफी गहरी हैं और ब्राह्मण धर्म को ही हिंदू धर्म कहा जा रहा है। हिंदू धर्म पिछड़ों, आदिवासियों और दलितों को फंसाने की एक साजिश है। हिंदू अगर एक धर्म होता तो वहां दलितों और पिछड़ों का भी सम्मान होता। हमारे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया है।
Also Read: बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना को मिली Y प्लस की सेक्योरिटी, आजम खान के गढ़ में लगाया था सेंध
