उत्तर प्रदेश

आगरा में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग

Sujeet Kumar Gupta
6 Dec 2019 7:30 AM GMT
आगरा में जूते की फैक्टरी में लगी भीषण आग
x

आगरा। आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में उस समय हाहाकार मच गया जब एक जूते की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। और देखते हा देखते आग विकराल रुप धारण कर लिया वही आसपास के लोग धुएं को देख घबड़ा गये लेकिन मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी जुटे हुए थे। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं लग सका है।

बतादें कि सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में कुलवीर सिंह का जूते का कारखाना है। ये चार मंजिला इमारत है। बताया गया है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कर्मचारी जब यहां पहुंचे तो धुआं उठता देखा गया। कर्मचारियों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन, देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली।आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि कारखाने में रखे जूते के शोल और केमिकल की वजह से आग ने तेजी पकड़ ली।

आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर दमकल की पांच गाडि़यां पहुंची। जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू करने में कामयाब रहे।


Tags
Sujeet Kumar Gupta

Sujeet Kumar Gupta

    Next Story