फिरोजाबाद

नामचीन उर्दू शायर हाशिम फिरोजाबादी पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Special Coverage News
21 Oct 2018 3:08 PM GMT
नामचीन उर्दू शायर हाशिम फिरोजाबादी पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
x

नामचीन उर्दू शायर हाशिम फिरोजाबादी पर एसिड अटैक के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को कुछ कोंगों ने हाशिम फिरोजाबादी पर तेजाब फेंका था जिसमें 5 लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। फरार 3 लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक ने दी।


क्या था मामला

फिरोजाबाद के नामचीन शायर हाशिम फिरोजाबादी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनको बुरी तरह से पीटा गया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। इससे उनका चेहरा और हाथ जल गए। घटना थाना रसूलपुर क्षेत्र के नालबंद चौराहे के पास शुक्रवार देर रात की है। सभी हमलावर मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। हमले में घायल हाशिम ने पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया है कि मोहल्ले के कुछ युवक स्कूल आती-जाती छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे, जिसका क्षेत्र के लोग विरोध कर रहे थे। शुक्रवार रात को पंचायत बुलाई गई, जिसमें शायर हाशिम फिरोजाबादी को भी बुलाया गया।



पांच लोगों के खिलाफ दी थी तहरीर

हाशिम फिरोजाबादी ने छेड़छाड़ करने वाल युवकों को समझाया। उनसे कहा कि वे आगे से ऐसी गंदी हरकतें न करें। इस पर आरोपी भड़क गए। हाशिम फिरोजाबादी से मारपीट करने लगे। उनकी बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान हमलावरों ने हाशिम फिरोजाबादी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। इससे उनका चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। घटना को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए। हाशिम ने थाना रसूलपुर में तहरीर दे दी है। उनका कहना है कि उनके ऊपर तेजाब फेंका गया है। उन्होंने हमले का आरोप मोहल्ले के कुछ लोगों पर लगाया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।


Next Story