उत्तर प्रदेश

अनुदेशक का प्रथम चरण का ट्रांसफर हुआ पूरा!

Arun Mishra
1 July 2023 12:50 PM GMT
अनुदेशक का प्रथम चरण का ट्रांसफर हुआ पूरा!
x
नवीन विद्यालय के लिए संविदा अनुबंध नवीनीकरण के प्रथम चरण में अंशकालिक अनुदेशकों को NIC द्वारा विद्यालय आवंटन की सूची पोर्टल https://samagrashikshaup.upsdc.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर एवं पोर्टल के माध्यम से कुल 831 पुरुष एवं 996 महिला अंशकालिक अनुदेशकों का नवीन विद्यालय के लिए अनुबंध नवीनीकरण हेतु विद्यालय आवंटन किया गया है। अंशकालिक अनुदेशकों का नवीन विद्यालय के लिए अनुबंध नवीनीकरण के प्रथम चरण की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र की टीम, वरिष्ठ विशेषज्ञ, स्कूल शिक्षा एवं विशेषज्ञ, गुणवत्ता, समग्र शिक्षा एवं तकनीकी सहयोग हेतु सीनियर सिस्टम एनालिस्ट, समग्र शिक्षा लखनऊ एवं उच्चाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा

शासनादेश के अनुसार प्रदेश के शिक्षा विभाग के राजकीय कार्यालयों एवं विभिन्न संस्थानों में कार्यरत समूह 'ग' के लिपिक संवर्ग एवं आशुलिपिक संवर्ग के कार्मिकों का मानव सम्पदा पोर्टल पर अंकित विवरण के अनुसार एक ही कार्यालय में पाँच वर्ष से अधिक समय तक कार्यरत कर्मचारियों का 10 प्रतिशत की सीमा तक का स्थानान्तरण पारदर्शी प्रक्रिया से किया गया है। मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध विवरण के क्रम में प्रदेश के शिक्षा विभाग के राजकीय कार्यालयों/संस्थानों में कार्यरत कुल 320 (प्रशासनिक अधिकारी- 04, प्रधान सहायक- 27, वरिष्ठ सहायक- 124, कनिष्ठ सहायक- 156, वैयक्तिक सहायक ग्रेड-2 06, आशुलिपिक -03) कार्मिकों का आदेश ऑनलाइन स्थानान्तरण करते हुए निर्गत किया गया है। वर्ष 2023-2024 के लिए उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत स्थानान्तरण नीति के क्रम में प्रदेश में कार्यरत 179 खण्ड शिक्षा अधिकारियों का स्थानान्तरण मानव सम्पदा पोर्टल पर उपलब्ध सेवा विवरण के आधार पर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए ऑनलाइन किया गया है।

नवीन विद्यालय के लिए संविदा अनुबंध नवीनीकरण के प्रथम चरण में अंशकालिक अनुदेशकों को NIC द्वारा विद्यालय आवंटन की सूची पोर्टल https://samagrashikshaup.upsdc.gov.in पर प्रकाशित कर दी गई है।

नवीन विद्यालय के लिए संविदा अनुबंध नवीनीकरण के प्रथम चरण में कुल 677 स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय, 686 कला शिक्षा विषय एवं 464 कार्य शिक्षा विषय के अंशकालिक अनुदेशकों को NIC द्वारा विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की गई है। शैक्षिक सत्र 2023-24 में उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के जनपद के भीतर नवीन विद्यालय के लिए संविदा अनुबंध नवीनीकरण के प्रथम चरण में विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बीएसए द्वारा सत्यापित अंशकालिक अनुदेशकों के ऑनलाइन आवेदन में विद्यालय आवंटन हेतु 100 से अधिक छात्र नामांकन (कक्षा 6 से 8) वाले उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालयों में रिक्त पद के प्रति दिए गए 05 वरीयता क्रम में विकल्प एवं शासनादेश के अनुसार अंशकालिक अनुदेशक के आगणित भारांक के आधार पर कुल 1827 अंशकालिक अनुदेशकों को NIC द्वारा विद्यालय आवंटन की कार्यवाही की गई है। KGBV में कक्षा 6 में प्रवेशित बालिकाओं के Bridge Course हेतु 5 जुलाई को परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्राओं को अंग्रेजी व गणित में दक्ष बनाने के लिए शुरू किया गया एक शब्द, एक सूत्र प्रतिदिन याद कराया जाएगा। तीन जुलाई से प्राथमिक विद्यालय व केजीबीवी खुल रहे हैं। प्रदेश के सभी केजीबीवी में परिसर व टॉयलेट की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, खानपान व्यवस्था समेत बालिकाओं का नामांकन 5 जुलाई तक कराने के निर्देश दिए गए हैं।


Next Story