
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश
UP में कांग्रेस ने किया प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान, इन्हें मिली कमान, छह प्रांतीय अध्यक्ष भी किए नियुक्त
Arun Mishra
1 Oct 2022 2:44 PM IST

x
इसके अलावा 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं।
लंबे समय से खाली चल रहे यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम का एलान कर दिया है. साथ ही छह प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं. कांग्रेस आलाकमान ने बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस को कमान सौंपी हैं. उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने दलित कोटे से अपना अध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा 6 प्रांतीय अध्यक्ष भी घोषित किए हैं। इसमें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव और योगेश दीक्षित का नाम शामिल हैं.
इससे पहले बृजलाल खाबरी को बिहार में कांग्रेस सह प्रभारी बनाया था। वह दलित सेल में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। बृजलाल खाबरी 2016 में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनकी संगठन पर मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे बसपा में बुंदेलखंड क्षेत्र देखते थे
Next Story