गाजियाबाद

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपाइयों ने किया नामांकन

Special Coverage News
20 Nov 2019 5:07 PM GMT
भाजपा अध्यक्ष पद के लिए भाजपाइयों ने किया नामांकन
x
नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 तक चली

गाजियाबाद : भाजपा महानगर कार्यालय नेहरू नगर पर बुधवार को जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन भरे गए। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 तक चली। संगठन चुनाव के लिए चुनाव के प्रभारी विपिन वर्मा डेविड एटा विधायक व चुनाव सह प्रभारी राखी त्यागी ने सभी आवेदन जमा किये और प्रदेश संगठन के अंतिम निर्णय के लिए फार्म आगे भेजने की प्रक्रिया शुरू की। महानगर से अध्यक्ष व जिला परिषद के लिए आवेदन प्राप्त की संख्या 21 रही । जिले की संख्या लगभग 11 रही।

इनमें जिला अध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र बैंसला, हरिओम गुप्ता, सुदेश गेम, अमित चौधरी, जयप्रकाश वशिष्ठ, बसंत त्यागी, दिनेश सिंघल, अनूप बैंसला, पवन सिंघल, चेनपाल सिंह, सतपाल प्रधान, बिजेंद्र त्यागी, राकेश त्यागी, सतपाल शर्मा, डीडी यादव, अजय गर्ग, ललित शर्मा आदि ने नामांकन किया।

महानगर अध्यक्ष पद के लिए राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, लेखराज माहौर, राजीव अग्रवाल, मानसिंह गोस्वामी, केके शुक्ला, देवेंद्र अग्रवाल, संजीव शर्मा, पूर्व पार्षद संजीव शर्मा, अमित त्यागी, त्रिलोक सिंह, नवीन त्यागी, प्रेम त्यागी, प्रीति चंद्रा, सरदार सिंह भाटी आदि ने नामांकन किया।

Tags
Special Coverage News

Special Coverage News

    Next Story