
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- कोर्ट ने दिया दरोगा के...
गाजियाबाद
कोर्ट ने दिया दरोगा के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने के आदेश
Special Coverage News
16 Sept 2018 12:14 PM IST

x
गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने गाजियाबाद के एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। यह आदेश एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में लिए जाने के खिलाफ किया गया।. पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई थी।
दरोगा भूपेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना सिहानी गेटे को कोर्ट ने आदेश दिया है। यह केस एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में रखने और उसे टार्चर करने के आरोप में कोर्ट ने आदेश दिया है। पीड़ित ने पुलिस की ज्यादती के खिलाफ कोर्ट में गुहार लगाई थी।
फिलहाल दारोगा भूपेंद्र सिंह मुरादनगर थाने में तैनात है। अब उनके खिलाफ पुलिस क्या एक्शन लेगी अभी गर्त में छिपा हुआ सवाल है।
Next Story