गाजियाबाद

सीपी अजय कुमार मिश्रा ने गाजियाबाद कमिश्नरी को दी एक और थाने की सौगात, सरकार ने दी मंजूरी

Shiv Kumar Mishra
29 March 2023 8:46 AM GMT
सीपी अजय कुमार मिश्रा ने गाजियाबाद कमिश्नरी को दी एक और थाने की सौगात, सरकार ने दी मंजूरी
x
सीपी कमिश्नरी में लगातार सुरक्षा को लेकर हमेशा संवेदनशील रहते है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने योगी पार्ट 1 में कमिश्नरी योजना को लागू किया। जिसमें सबसे पहले सूबे की राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी नोएडा यानि गौतमबुद्धनगर को जनवरी 2019 में राज्य की पहली कमिश्नरी बनने का खिताब हासिल हुआ। इसके बाद सरकार ने कानपुर नगर और वाराणसी को कमिश्नरी मेन तब्दील किया। पहले तीन कमिश्नरी में रुरल जिले को अलग रखा गया लेकिन बाद में विलय कर दिया गया। उसके बाद योगी पार्ट 2 में फिर तीन नई कमिश्नरी बनाई गई। जिसमें गाजियाबाद , आगरा और प्रयागराज को कमिश्नरी बनाया गया।

जिसमें गाजियाबाद कमिश्नरी में प्रथम पुलिस कमिश्नर के रूप में जिले में मेहनतकश और ईमानदार आईपीएस अधिकारी अजय कुमार मिश्रा को नियुक्त किया गया। उन्होंने कार्यभार गृहण करने के बाद जिले की भौगोलिक स्तिथि को सबसे पहले समझा तो जिले मेन सबसे ज्यादा पुलिस कर्मियों की कमी और थानों की जरूरत महसूस की गई। क्योंकि हाई राइज बिल्डिंगों में सैकड़ों परिवार एक एक टॉवर में बसते है। लिहाजा कमिश्नरी मेन सबसे पहले नए थानों का निर्माण जरूरी है।

कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने जोन 3 में अर्थात डीसीपी ग्रामीण के क्षेत्र मेन एक नया पुलिस स्टेशन - अंकुर विहार स्वीकृत किया गया है। हम इसे जल्द से जल्द चालू करने का प्रयास करेंगे।

कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा इससे पहले कमिश्नरी में शालीमार गार्डन थाना अभी बीते दिनों शुरू किया गया है। अब लोनी इलाके मेन बढ़ती आबादी के दबाब मेन नए थाना अंकुर विहार जल्द शुरू हो जाएगा। इसके बाद जल्द ही सरकार से नीतिखंड थाने का प्रस्ताव भी लंबित है जल्द ही सरकार से पास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अभी इन थानों की जरूरत और है

सिटी जोन : कविनगर थाने से काटकर अवंतिका थाना, विजयनगर से काटकर सिद्धार्थ विहार थाना, सिहानी गेट थाने को काटकर लोहिया नगर थाना तथा नंदग्राम थाने का हिस्सा काटकर राजनगर एक्सटेंशन थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

ट्रांस हिंडन जोन : खोड़ा थाने से काटकर नेहरू गार्डन चौकी को थाना बनाना जाएगा। हालांकि, इस थाने का नाम दामोदर विहार होगा। इंदिरापुरम से काटकर वसुंधरा थाना बनाया जाएगा। साहिबाबाद थाने से काटकर रामपार्क थाना बनेगा। ट्रांस हिंडन एरिया में एक और थाना प्रस्तावित है।

ग्रामीण जोन : मुरादनगर से काटकर गंगनहर थाना, मोदीनगर और निवाड़ी से काटकर इंद्रपुरी थाना तथा लोनी में रेलवे लाइन को सीमा बनाकर बंथला थाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

देखिए कौन कौन से मुहल्ले होंगे शामिल

जल्द ही नवसृजित थाना अंकुर विहार को सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर जनता की सेवा में समर्पित किया जायेगा । थाना लोनी एवं ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र से पृथक कर नवीन थाना अंकुर विहार बनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत आने वाले मोहल्लों का विवरण निम्नवत है।

मोहल्लों के नाम

एसएलएफ वेद विहार

शरद सिटी

सुन्दर विहार

तहसील

मलिक नगर

अहमद नगर

मनीष विहार

अंकुर विहार

राहुल विहार

रामेश्वर पार्क ब्लाक डी

ग्राम मिल्क चामरान

नवादा

रंजीत विहार

शंकर विहार

लक्ष्मी एन्कलेव

रामेश्वर पार्क ब्लाक ई

सादुल्लाबाद

संत नगर

रामविहार

न्यू आनन्द विहार

हयात एन्कलेव

कच्चा रामेश्वर पार्क

डाबर तालाब

जब्बार गार्डन

मिलक गुजरान

अंजलि विहार

कृष्णा विहार

आराम पार्क

विकास नगर

अंकुर एन्कलेव

पुष्प विहार

अंसार विहार

रेल विहर

लक्ष्मी एन्कलेव

सालेह नगर

अल्वी नगर

सीता विहार

आकाश विहार

प्रीत विहार

बैंक विहार

कमल विहार

राहत एन्कलेव

मॉर्डन विहार

गंगा विहार

खुशहाल विहार

त्यागी मार्केट

विजय विहार

इनाम विहार

वेलकम सिटी

गंगा विहार एन्कलेव

पीएन विहार

खन्ना नगर

कच्चा बलराम नगर

उत्तम विहार

प्रेम विहार 1

सोनू विहार

रुबी एन्कलेव

रामेश्वर पार्क ब्लाक ए

संगम विहार

सभापुर विस्तार

प्रेम विहार 2

रानी बाग

ग्राम गढी कटईया

रामेश्वर पार्क ब्लाक बी

बुद्व नगर

काका विहार

प्रेम विहार 3

सिद्वार्थ विहार

नगर पालिका

रामेश्वर पार्क ब्लाक सी

नसबंदी कालोनी

विजय विहार

सरला विहार

हुसैन विहार

चमन विहार

निर्मल विहार


Next Story