
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गाजियाबाद
- /
- देवेंद्र चौधरी को जिला...
देवेंद्र चौधरी को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा किया गया नियुक्त

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी शीश नेतृत्व द्वारा देवेंद्र चौधरी डायमंड को जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बनाए जाने पर देवेंद्र डायमंड के कार्यालय पर बधाई देने वालों का पूरे दिन ताता लगा रहा।
देवेंद्र डायमंड ने जिला अध्यक्ष बनने पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व व जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल का आभार जताया और विश्वास दिलाया कि वह संगठन द्वारा की गई जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से निर्वाह करेंगे। साथ ही पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पार्टी द्वारा किसान हितों में योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
देवेंद्र डायमंड को बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, मोदीनगर विधायक डॉ मंजू शिवाच, पालिका चेयरमैन अशोक महेश्वरी जिला महामंत्री जितेंद्र चित्तौड, नवेंद्र गौड़, अनूप बैसला, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, सुदेश जैन, अमित चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्पेंद्र रावत, पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण वीर सिंह, कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल, विनोद वैशाली, विजय बाल्मीकि,ललित त्यागी, सुनील राठी, प्रिंस राठी, गौरव राठी, प्रशांत तेवतिया, उमंग दहिया, राहुल शर्मा, विनय नेहरा, संदीप चंदेला, विनोद भटनागर,धर्मेंद्र शर्मा, रोहित सक्सेना, दौलत राम जांगिड़,राजीव सिंघल, नरेंद्र कुमार सैन,सुमित सिंघल,आकाश शर्मा,अंकित गोयल,अजय प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रहे।
