गाजियाबाद

गाजियाबाद: मानव तस्करी को ले जाई जा रहीं 28 नेपाली लडकियाँ बरामद , पांच आरोपी भी गिरफ्तार

Special Coverage News
22 Oct 2018 4:48 PM GMT
गाजियाबाद: मानव तस्करी को ले जाई जा रहीं 28 नेपाली लडकियाँ बरामद , पांच आरोपी भी गिरफ्तार
x

गाज़ियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्याय खंड स्थित स्रजन विहार सोसाइटी में छापेमारी की। पुलिस को मौके से 28 लड़कियां बरामद हुई। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को नेपाल से तस्करी के लिए लाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना दिल्ली पुलिस को मिली थी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम गाजियाबाद पहुंची और यहां की पुलिस को सारी जानकारी दी। जिस पर गाज़ियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम के न्याय खंड में छापेमारी की। पुलिस ने यहा के फ्लैटों से 28 लड़कियों को बरामद किया। बताया जा रहा है कि इन लड़कियों क 3 महीने से फ्लैट के अंदर रखा गया था। सभी को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपाल व पूर्वोत्तर के इलाकों से लाया गया था। फिलहाल पुलिस सभी लड़कियों बात कर पूरे रैकेट की जड़े खंगालने में लगी हुई है।


एसएसपी ने इस घटना पर सख्ती बरतते हुए घटना में लिप्त पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिनसे सख्ती से पूंछतांछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले पर जांच में जुटी है।

Next Story